Vision 2047: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार यानी आज 10 मार्च को एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण पत्र जारी किया, जिसमें भारतीय सेना को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रणनीतिक सुधार, दक्षता बढ़ाने के उपाय और संगठनात्मक परिवर्तन की एक श्रृंखला की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।
ये दृष्टिकोण पत्र भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के आठ महीने बाद जारी किया गया। पिछले साल सात से 10 मई के बीच हुए इस संघर्ष के बाद, सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) से कहा गया कि वे इस संघर्ष से मिले अनुभव का लाभ उठाने के लिए काम करें।
Read Also: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को BCCI से मिलेगा 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार
इस संघर्ष के बाद, तीनों सेनाओं को इससे मिले अनुभव पर काम करने के लिए कहा गया था। ‘रक्षा बल दृष्टिकोण 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की रूप रेखा’ में सेना को एक एकीकृत, बहु-क्षेत्रीय और सतर्क बल में बदलने की परिकल्पना की गई है, जो विरोधियों को रोकने और किसी भी संघर्ष का प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम हो।
