Vithoda News : गुजरात के मेहसाणा का स्कूल बना सुंदर हस्तलेखन की मिसाल

Vithoda News, Mehsana, Vithoda, PM Shri Shrimati K.B. Shah Anupam Primary School, Aditya Darji, Handwriting Improvement Project, Akshar Sudhar Initiative, Primary school education innovation, Student handwriting development, 5-phase learning model, 5000 students handwriting transformation, Rural education success story, Government school best practices, Education reform in Gujarat, PM Shri School Scheme,Inspirational teacher initiative

Vithoda News : मेहसाणा के विठोडा गांव स्थित पीएमश्री श्रीमती के.बी. शाह अनुपम प्राथमिक विद्यालय इन दिनों चर्चा में है। यहां शिक्षक आदित्य दरजी द्वारा शुरू की गई अक्षर सुधार परियोजना से बच्चों की हैंडराइटिंग में बड़ा बदलाव लाया है। 2010 में शुरू हुए इस अभियान से अब तक करीब 5000 छात्रों की लिखावट सुधर चुकी है।इस परियोजना को 5 चरणों में संचालित किया जाता है।Vithoda News  Vithoda News  Vithoda News  

Read also- Best Vegetables For Height Growth : ये सब्जियां तेजी से बढ़ाती हैं लंबाई, जानें हैरान करने वाले फायदे

बालवाटिका व कक्षा 1-2 में आकृतियों का अभ्यास, कक्षा 3 में अनुलेखन, त्रुटि निदान, उपचारात्मक अभ्यास और समान दिखने वाले अक्षरों पर विशेष काम किया जाता है। विद्यालय को अनुपम शाला, शाला गुणवत्ता, तीर्थ अनुपम शाला, प्लास्टिक मुक्त शाला और शाला स्वच्छता जैसे कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।इस पहल का असर शैक्षणिक परिणामों में भी दिखा है। गुजराती विषय में SAT का परिणाम 74 प्रतिशत से बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया.

Read also- अविनाश तिवारी अभिनीत फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को होगी लीज

जबकि स्कूल के समग्र परिणामों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। गुणोत्सव में विद्यालय को GREEN-4 ग्रेड मिला है। कई छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में गुजराती विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।लेखन में सुधार के चलते विठोडा के विद्यार्थी सुलेख, निबंध, कहानी और काव्य लेखन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षक आदित्य दरजी के उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा उन्हें राज्य श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।  Vithoda News Vithoda News 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *