WAR NEWS: ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना

WAR NEWS

 WAR NEWS: ईरान ने अमेरिका के F-35 स्टील्थ फाइटर पर हमला किया और उसे मार गिराया। गुरुवार को अमेरिकी मीडिया ने बताया है कि एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य पूर्व में एक अमेरिका के एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। अमेरिका सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच चल रही है, हालांकि उन्होंने BBC और CNN सहित कई मीडिया आउटलेट्स की खबरों की पुष्टि नहीं की है। WAR NEWS

Read Also-Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियां जारी

यह पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है वो भी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को जिसे दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और करीब 200 घायल हुए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के साथ जंग शुरू होने के बाद से कम से कम 16 अमेरिकी सैन्य विमान नष्ट हो गए हैं। ईरान को अमेरिका ने हल्के में लिया था, लेकिन ईरान ने अमेरिका का भी काफी नुकसान कर दिया है। WAR NEWS 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *