Sports News: इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत

Sports News:  इंग्लैंड के सफेद गेंद के दौरे से पहले विश्व चैंपियन भारत जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा।आयरलैंड के हाई परफोरमेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस श्रृंखला की पुष्टि तब की जब उन्होंने पॉल स्टर्लिंग के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के पद से हटने के फैसले की घोषणा की।भारत 20 जून को खत्म होने वाली एक टेस्ट और तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है।Sports News:

Read Also- Bollywood: रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों ने बताया ‘पैसा वसूल’ फिल्म

इसके बाद भारत एक जुलाई से 19 जुलाई तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगा जबकि आयरलैंड श्रृंखला इंग्लैंड श्रृंखला से पहले होगी। ग्राहम वेस्ट ने कहा कि भारत के साथ होने वाली यह श्रृंखला उनकी आने वाली गर्मियों की योजनाओं का हिस्सा है।वेस्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन पक्का होने के साथ पॉल (स्टर्लिंग) का टी20 कप्तान के पद से हटने का फैसला नए कप्तान को अपनी शैली और कार्यप्रणाली को लागू करना शुरू करने का मौका देता है जिसकी शुरुआत जून में भारत के साथ होने वाली श्रृंखला से होगी।’’Sports News:

Read Also- MP: अग्निकांड की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाएंगे- मुख्यमंत्री मोहन यादव

भारत ने पिछले सात साल में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है। स्टर्लिंग वनडे में आयरलैंड की कप्तानी करना जारी रखेंगे और उन्होंने कहा कि वे सभी प्रारूपों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *