Weather Updates: 16 राज्यों में 2 दिन का भारी बारिश अलर्ट, असम,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही का मंजर

Himachal Cloudburst:

Weather: भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून (Weather )की बारिश लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी लोगों को बुधवार को बारिश और घने बादल देखने को मिले। ऐसे में क्षेत्र में उमस का दौर खत्म हो गया है. राजधानी सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।यहां तक कि उत्तराखंड में भूस्खलन ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। भारी बरसात के कारण हिमाचल प्रदेश में 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। असम में भीषण बाढ़ ने कारण 22 लाख से अधिक लोग मर गये है. आपको बता दे कि पूर्वी और उत्तरी भारत में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की संभावना है, और मौसम विभाग ने 16 राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

Read also- दूरसंचार कंपनियों की शुल्क दर में बढ़ोतरी पर Congress ने उठाए सवाल, मोदी सरकार पर साधा निशाना

IMD के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान, गुजरात, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भरपूर बारिश हुई। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तराखंड के चमोली जिले में भनेरपानी-पीपलकोटी नागा पंचायत रोड और अंगथला रोड पर मलबा गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। गंगोत्री के देवगढ़ में भारी बारिश से गोमुख फुटपाथ पुल बह गया। इसकी वजह से 30-40 तीर्थयात्री फंस गए। एसडीआरएफ ने तीर्थयात्रियों को नदी पार कराया।

Read also – महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने बोली मराठी, CM शिंदे और फडणवीस ने लगाए ठहाके

इन 16 राज्यों में 2 दिन का बारिश का अलर्ट- IMD ने उत्तराखंड में 6 जुलाई और 7 जुलाई को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और आंतरिक कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट है। इसी तरह, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और असम के लिए ऑरेंज और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल और तमिलनाडु के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *