Weather: तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से हिमाचल में पीने के पानी की हुई किल्लत

weather-due-to-increase-in-temperature-there-is-shortage-of-drinking-water-in-himachal-himachal-pradesh-weather-update-pani-ki-kami-imd-rail-summer-heatwave-heat-temperature-heatwave-hea

Weather: हिमाचल प्रदेश में कम बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बढ़ते तापमान के कारण जल स्रोत सूख रहे हैं, जिससे राज्य की पेयजल आपूर्ति की 478 परियोजनाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बुधवार 22 मई को इस बात की जानकारी दी। Weather

Read Also: Delhi Metro: केजरीवाल को धमकी भरे मैसेज लिखने वाले आरोपित अंकित गोयल को मिली जमानत

बता दें, जल शक्ति विभाग के इंजीनियरिंग-इन-चीफ अंजू शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसके कारण 478 योजनाएं प्रभावित हैं, जिनमें से 32 सोलन इलाके के धर्मपुर क्षेत्र में हैं। जल स्रोत में 75 प्रतिशत से ज्यादा पानी की कमी होने और कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं होने के कारण, तीन से चार दिन के अंतराल पर जलापूर्ति की जा रही है।


अंजू शर्मा ने कहा कि हम गिरि परियोजना से पानी लेकर और छोटी योजनाओं को जोड़कर, मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और प्रशासन से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने ये भी कहा कि हालात फिलहाल नियंत्रण में है और ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन अगर तापमान बढ़ता रहा तो हालात और खराब हो सकती है। पानी संकट का अनुभव किया जा रहा है क्योंकि मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमालयी राज्य की ओर रुख कर रहे हैं।

Read Also: Haryana: कांग्रेस नेता राहुल गांधी: कोई भी ताकत हमारे संविधान को छू नहीं सकती

उन्होंने बताया कि अगर बारिश होती है तो हालात में सुधार हो जाएगा क्योंकि सिंचाई के पानी की मांग कम हो जाएगी और पीने के लिए ज्यादा पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थान जहां जल स्रोत में पानी की कमी 25 से 50 प्रतिशत के बीच है वहां स्थिति से निपटने के लिए जलापूर्ति की अवधि में कटौती की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *