मौसम का सिलसिला बरकरार… IMD ने लगाया झमाझम बारिश का अनुमान

Delhi Weather News:

Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कल यानी मंगलवार 17 सितंबर को भी जमकर बारिश हुई। IMD ने आज यानी बुधवार 18 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रखने का अनुमान लगाया है। Weather News: 

Read Also: Jammu-Kashmir: 35 हजार से ज्यादा कश्मीरी पंडित वोटिंग के लिए एलिजिबल

बता दें, मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। दिल्ली के साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। आज मौसम सुहाना बना रहेगा साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Read Also: पीएम के जन्मदिन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया श्रमदान

दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज यानी 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
साथ ही जम्मू कश्मीर, गुजरात के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *