Weather Today : उमस से परेशान दिल्लीवासियों को कब मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी

Weather Today 2 october ka mausam kaisa rahega, 2 tarikh ka mausam, delhi ka mausam, aaj ka mausam, thand, आज मौसम कैसा रहेगा, इस साल ठंड कितनी पड़ेगी, आज बारिश कहां होगी, मौसम की जानकारी

Weather Today – दिल्ली – एनसीआर में मौसम  ने करवट बदल ली है. इन दिनों आसमान साफ होने और दिनभर तेज धूप निकली रहने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर के दौरान इस स्थिति में अधिक बदलाव की संभावना भी नहीं है। मंगलवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई थी. तापमान की बात करें तो  अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 से 51 प्रतिशत रहा

आज कैसा रहेगा मौसम- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26 डिग्री रह सकता है। वहीं अगले सप्ताह भर के पूर्वानुमान पर निगाह डालें तो रविवार तक यही स्थिति बनी रहेगी और तापमान भी इसी के आसपास रहने की संभावना है.

Read also – विराट कोहली ने बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को अपना बल्ला दिया तोहफे में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता- दूसरी तरफ दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर धीरे धीरे बढ़ जरूर रहा है, लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 151 रहा। एक दिन पहले सोमवार को यह 127 जबकि रविवार को 76 था। मतलब, दो दिनों के भीतर इसमें 75 अंकों की वृद्धि हुई है। अगले दो दिनों के बीच इसके स्तर में और इजाफा होने की संभावना है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *