उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

Weather Update: Changes in weather patterns in North India! Snowfall in the mountains, rain in the plains

Weather Update: आसमान से बरसते बर्फ के टुकड़े…इलाके में बिछी सफेद चादर..कुदरती खूबसूरती में लगे चार चांद। आखिरकार पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की हसरत पूरी हुई। रात भर हुई बर्फबारी ने पहाड़ों और घाटियों को बर्फ की चादर से ढक दिया। इसने उत्तर भारत के बड़े हिस्से में सर्दी के इस सीजन में जारी खुश्क मौसम के दौर को खत्म कर दिया। Weather Update

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में अपना असर दिखाएगा और पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। उसका ये अनुमान एकदम सटीक साबित हुआ। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें और छतें बर्फ की मोटी परतों से ढक गईं। कुलगाम में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक लगातार बर्फबारी हुई। इससे सड़कें मोटी बर्फ के नीचे दब गईं और पेड़ों की शाखाएं झुक गईं। हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन ने बर्फ हटाने वाली मशीनें तैनात की हैं, जो संपर्क बहाल करने के लिए प्राथमिकता वाले मार्गों पर काम कर रही हैं।  Weather Update

भदरवाह में बर्फबारी ने शहर को एक शीतकालीन खेल के मैदान में बदल दिया। सैलानी बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं और बेहतरीन मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं। अनंतनाग में हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन इलाके के लोगों और पर्यटकों के लिए गिरते बर्फ के टुकड़ों के नीचे नाचने और जश्न मनाने के लिए यह काफी थी। बर्फबारी सिर्फ ऊंचे इलाकों तक ही सीमित नहीं थी। श्रीनगर में सर्दी ने अब तक लोगों के सब्र का इम्तिहान लिया है। घाटी में कठोर सर्दी का 40 दिनों का सबसे मुश्किल दौर चिल्लाई कलां जारी है। इस दौरान आम तौर पर बारिश और बर्फबारी होती है, लेकिन इस बार शहर के लोगों बार-बार मायूस होना पड़ा।  Weather Update

Read Also: ‘विविधता में एकता’ की झलक! कर्तव्य पथ पर कल दिखेंगी अलग-अलग अंदाज की झांकियां

हालांकि शुक्रवार को हुई हल्की लेकिन सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों के चेहरों को खिला दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी खुश्क मौसम का दौर आखिरकार खत्म हुआ। शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे लगभग तीन महीने से चल रहा सूखा खत्म हो गया। शिमला में पर्यटक ठंड की परवाह किए बिना शहर घूमने के लिए तुरंत निकल पड़े। कई लोगों के लिए मौसम में यह अचानक बदलाव पूरी तरह से हैरान करने वाला था। मनाली में भी रातोंरात हुए मौसम में बदलाव ने पर्यटकों और इलाके के लोगों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी है। मौसम में बदलाव किसानों और बाग मालिकों के लिए अच्छी खबर है, बशर्ते यह जारी रहे। Weather Update

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों ने तापमान में कमी ला दी और कई हफ्तों से चल रहे खुश्क मौसम का दौर खत्म कर दिया है। गरज के साथ बौछारों और तेज हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को बढ़ते प्रदूषण स्तर से भी कुछ वक्त के लिए राहत दिलाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *