वीकेंड के वार, फ्री में ताज का दिदार, तारीख देखते ही पत्नी संग कर लें जानें की तैयारी

Taj Mahal Ticket Price, वीकेंड के वार, फ्री में ताज का दिदार, तारीख देखते ही पत्नी ....

यदि आप ताज का दिदार करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नही है। क्यों की पूरे दो दिनो के लिए आप ताजमहल को फ्री यानी बिना किसी शुल्क के देख सकते है। ये ऐसा ऑफर किसी खुशी में आम लोगों को दिया जा रहा है। दरअसल ताजनगरी आगरा में शाहजहां का 368वां उर्स मनाया जा रहा हैं। जिसमें पर्यटकों के लिए ये सुविधा दी जा रही है। बता दे कि पूरे 3 दिवसीय उर्स में 2 दिन रहेगा। जिसमें एक दिन तो 2 बजे के बाद औऱ तीसरे दिन पूरे दिन पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।

उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी का कहना है कि इस साल भी शाहजहां का उर्स 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होगा। इस अवसर पर यात्रियों के लिए एंट्री फ्री कर दी गई है, यानि अब आप खाली जेब जाकर भी ताजमहल को देख सकते हैं। यही नहीं, 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे ‘ग़ुस्ल’ कई अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं से पहले शरीर की शुद्धि की रस्म भी शुरू होगी।

Read also: दिल्ली हज कमेटी में हुए चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने एलजी और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

18 फरवरी के दिन ‘संदल’ और ‘मिलाद शरीफ’ की रस्में निभाई जाएंगी। 19 फरवरी को सुबह से शाम तक ‘कुल’ (कुरान के चार मुख्य अध्यायों का पाठ) और ‘चादर पोशी’ यानी चादर चढाने की रस्म मनाई जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Taj Mahal Ticket Price

Taj Mahal Ticket Price

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *