West Asia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर बेहद कड़ी और गाली भरी भाषा में ईरान को चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा – “मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोलो, वरना ईरान नर्क बन जाएगा।West Asia Conflict:
ट्रंप ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर ईरान ने मंगलवार शाम 8 बजे तक होर्मुज स्ट्रेट नही खोला तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स और ब्रिजेस पर जोरदार हमला करेगा। वही ट्रंप की इस धमकी का ईरान ने तुरंत सैन्य जवाब दिया। ईरानी सेना ने इज़राइल के हाइफा पोर्ट शहर समेत तेल अवीव और सेंट्रल इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी।West Asia Conflict:
Read Also: Haryana: CM सैनी ने मनाया BJP का स्थापना दिवस, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइफा में मिसाइल हमले से कुछ लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिसाइलें अपने टारगेट पर गिरीं।ईरान ने सिर्फ इज़राइल ही नहीं मिडिल ईस्ट के दूसरे इलाकों में भी मिसाइल हमले किए हैं।UAE समेत खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों के पास भी अलर्ट जारी किए गए। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इज़राइल ने सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया तो जवाब “बहुत ज्यादा विनाशकारी और व्यापक” होगा।West Asia Conflict:
Read Also: Bollywood: अभिनेता संजय दत्त की अपकमिंग मूवी आखिरी सवाल, 8 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अब पूरा विवाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उभर रहा है – दुनिया के तेल का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान ने इसे बंद कर रखा है, जिससे ग्लोबल ऑयल प्राइसेज आसमान छू रहे हैं। ट्रंप ने इसे गाली देते हुए खोलने की मांग की, जबकि ईरान कह रहा है कि अमेरिका-इज़राइल के हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।इस बीच मध्यस्थ देश 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। इज़राइल के रक्षा मंत्री ने भी ईरान के लीडर्स को एक-एक करके मारने की धमकी दी है।वही इज़राल ने ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी पर ज़ोरदार हमले का दावा किया है। West Asia Conflict:
इज़राइली रक्षामंत्री कैट्ज़ ने कहा कि पिछले हफ़्ते इज़राइल ने देश की दूसरी सबसे बड़ी फैसिलिटी पर हमला किया था,अब दोनों फैसिलिटी ‘आउट ऑफ़ ऑपरेशन’ है,इज़राइल का दावा है कि ईरान के पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन का 85% हिस्सा इन्हीं से आता है।इससे ‘कई अरब डॉलर का आर्थिक झटका’ लगा है। बहरहाल अब ट्रंप का अल्टीमेटम और ईरान का जवाबी हमला मिडिल ईस्ट की जंग को और भयावह बनाता दिख रहा है।
