अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

West Bengal: Amit Shah offered prayers at Dakshineswar Kali Temple after reaching Kolkata.

West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार यानी आज 8 मई को कोलकाता पहुंचने के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। शाह सुबह लगभग 11.10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

हवाई अड्डे पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और सुकांत मजूमदार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से शाह भट्टाचार्य और अधिकारी के साथ दक्षिणेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह न्यू टाउन के एक होटल में गए, जहां वह दो दिवसीय दौरे के दौरान ठहरेंगे। शाह आज बीजेपी की विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव कर सकती है।

Read Also: खिलाड़ियों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, BCCI ने हनी ट्रैप, सुरक्षा जोखिम के प्रति चेताया

यह बैठक न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के सभी 207 विजयी उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में विधायक दल के नेता के चुने जाने की उम्मीद है, जो पश्चिम बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनेगा। माझी इस बैठक के लिए बीजेपी के केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक हैं। शनिवार को शाह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत कर दिया और ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा झटका दिया। राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को विधानसभा भंग कर दी, जिससे नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *