सिलीगुड़ी होटल व्यवसायी संघ का फैसला, बांग्लादेशियों को नहीं ठहराने का ऐलान

West Bengal: Decision of Siliguri Hoteliers Association, announcement of not accommodating Bangladeshis, Bangladesh, violence against Hindus in Bangladesh, entry of Bangladeshis banned in siliguri hotels, west bengal Sarkar, #hindu, #bangladeshhinduviolence, #JusticeForHindus #bangladeshisbanned, #siligurihotels, #noentry, #discrimination, #travelbandara, #WestBengal, #WestBengalNews, ##Siliguri, #Bangladesh, #BangladeshiHindus, #hotel

West Bengal: पश्चिम बंगाल में ग्रेटर सिलीगुड़ी होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को बांग्लादेशी नागरिकों को होटलों में न ठहराने का फैसला किया है। होटल एसोसिएशन का ये फैसला भारतीय झंडे के कथित अपमान, कुछ नेताओं के भड़काऊ बयानों और पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के विरोध के रूप में सामने आया है।

Read Also: Sleep Apnea: अगर आपको भी है नींद संबंधी ये बीमारी तो आज ही हो जाएं सावधान !

ग्रेटर सिलीगुड़ी होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उज्ज्वल घोष ने कहा, मालदा ने पिछले हफ्ते फैसला लिया था कि वे किसी भी बांग्लादेशी सैलानी को अनुमति नहीं देंगे, तब से हम इसके बारे में सोच रहे थे। छह दिसंबर को एक संगठन ने सिलीगुड़ी के होटलों में किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को प्रवेश नहीं देने का नोटिस दिया था। सात दिसंबर को कार्यकारी समिति की बैठक हुई और फिर सर्वसम्मति से सदस्यों ने सिलीगुड़ी के होटलों में बांग्लादेशी सैलानियों को जगह नहीं देने के पक्ष में फैसला किया।

Read Also: बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी में भी हुआ नुकसान

सिलीगुड़ी में करीब 180 होटल हैं जो एसोसिएशन के अंतर्गत आते हैं। सिलीगुड़ी के होटलों में हर महीने करीब दो हजार बांग्लादेशी नागरिक रुकते हैं। वहीं, पर्यटन सीजन में ये संख्या बढ़ जाती है। मालदा के होटलों ने भी चार दिसंबर को बांग्लादेशी नागरिकों को सर्विस ना देने का फैसला किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *