चुनाव आयोग ने चौथी पूरक मतदाता सूची की प्रकाशित, जानें आगे की जानकारी

West Bengal: Election Commission has published the fourth supplementary voter list, know the further details

West Bengal: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने रविवार 29 मार्च को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लिए गए निर्णयों के बाद चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की गई।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘चौथी सूची जारी कर दी गई है। हम इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकते।’’ अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की गई थी जिसमें लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किया गया था।

Read Also: तमिलनाडु: विल्लुपुरम में मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी मांग, गर्मी और गैस किल्लत ने बदली लोगों की पसंद

West Bengal- इसके बाद इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *