West Bengal: PM की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

West Bengal:

West Bengal: पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के ताहिरपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे तीन लोगों की घने कोहरे के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वी रेलवे के सियालदह-कृष्णानगर खंड के अंतर्गत ताहिरपुर और बढ़कुल्ला रेलवे स्टेशन के बीच हुई। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मोदी का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में नहीं उतर सका।

Read Also: कड़ाके की ठंड के बीच कई जिलों में छाया घना कोहरा, रोजमर्रा के कामों पर पड़ा असर

PM मोदी ने जताया दुख-  उन्होंने कोलकाता हवाई अड्डे से अपने वर्चुअल संबोधन में ‘ बीजेपी कार्यकर्ताओं’ की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि रैली में जाते समय कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

Read Also: Haryana: गोहाना में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सब्जी मंडी को कराया जाम मुक्त

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया- पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि यह घटना सुबह के समय तब हुई जब बस से यात्रा कर रहे ये लोग बस रोककर रेलवे पटरी की तरफ नित्यकर्म के लिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

अधिकारी ने कहा कि मामूली रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि सुबह घने कोहरे के कारण वे सामने से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए होंगे।West Bengal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *