Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ सर्वदलीय बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में आचार संहिता के पालन और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को हिदायत दी है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।
Lok Sabha Election को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की सर्वदलीय बैठक
आपको बता दें, हरियाणा में 25 मई को छठे चरण में सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मनोहर लाल खट्टर के MLA पद से इस्तीफे के बाद से खाली करनाल विधानसभा सीट पर इसके साथ ही उपचुनाव भी होना है। आचार संहिता लागू होने के बाद और चुनावी तैयारियों के संबंध में प्रदेश के तमाम सियासी दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ आज हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सर्वदलीय बैठक की और उन्हें हिदायत देते हुए अपील की है कि राज्य में आचार संहिता के पालन और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग बेहद जरूरी है। चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है इसे ध्यान में रखें। स्टार प्रचारक के बारे में और धन बल के उपयोग को लेकर भी ये जानकारी दी है।
Read Also: माता -पिता से बच्चों को कैसे है खतरा जानिए ?
प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि आचार संहिता का किसी भी प्रकार से उल्लंघन ना हो। चुनाव आयोग की हिदायत पर नेता जी कितना अमल करते हैं ये देखना होगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

