विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने के अलावा विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं- विशंबर वाल्मीकि

विशंबर वाल्मीकि: Opposition has no issue except talking about conspiracy with Vinesh Phogat – Vishambar Valmiki

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष किया है। कहा है कि विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने वाले विपक्षियों के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस मामले में राजनीति कर रही है वहीं BJP बेटी विनेश को पूरा मान-सम्मान देगी। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार इस मामले पर गंभीर हैं और बेटी विनेश को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

Read Also: जुलाई में थोक महंगाई में आई गिरावट, रोजाना की जरूरत वाले सामानों के दाम हुए कम

इसके साथ ही मंत्री विशंबर वाल्मीकि चरखी दादरी में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ की अगुवाई में पुलिस व स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Read Also: शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, MLA सुखविंदर कुमार सुक्खी AAP में हुए शामिल

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि रेसलर विनेश फोगाट को न्याय मिलेगा वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार रही लगातार पैरवी कर रही हैं। जजपा के राजेंद्र लितानी का चेयरमैन पद पर बने रहने के सवाल से मंत्री बचते रहे। कहा है कि मामले को लेकर पार्टी संगठन ही तय करता है और हाईकमान ही फैसला लेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *