HIMACHAL के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कयों कहा बीजेपी के दबाव में आकर निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा ?

Himachal Political Crisis

Himachal Political Crisis:हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के दबाव में इस्तीफा दिया है।तीनों विधायक आशीष शर्मा (हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र), होशियार सिंह (देहरा) और केएल ठाकुर (नालागढ़) शुक्रवार को शिमला पहुंचे और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और दूसरे बीजेपी विधायकों के साथ, उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव यश पॉल शर्मा को सौंप दिया।उनमें से एक ने कहा कि वे बीजेपी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।ठाकुर ने कहा, जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना था लेकिन ये जनमत पर हमला है।

Read also-Delhi Liquor Policy Case: बीआरएस नेता के. कविता को नहीं मिली राहत, ईडी की रिमांड 26 मार्च तक बढ़ी

हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

जिन तीन विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया है, वे भारतीय जनता पार्टी के प्रेशर में आकर इस्तीफा दिया है। और कही न कही जो जनमत जनता ने इनको दिया था वे अब उनसे खफा हैं।

बागी विधायकों ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले काग्रेंस पार्टी को हिमाचल में बड़ा झटका लगा।कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने भाजपा ( BJP) का दामन थाम लिया। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की जानकारी मिली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है। बता दें कि सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *