(प्रियांशी श्रीवास्तव) : आज संसद का शातकालीन सत्र तब गरंमा गया जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था को देखकर कुछ लोगों को जलन हो रही है। बता दे कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन लोकसभा में भारत की अर्थव्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए। इस बातचीत के दौरान सदन का माहौल गर्मा गया। Winter season 2022
दरअसल सदन में प्रश्नकाल के दौरान तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के एक पुराने बयान को सामने रखकर देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल किया। इस बात के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था को देखकर कुछ लोगों को जलन हो रही है।
Read also:कृषि मंत्री जेपी दलाल का दावा, डूबते जहाज से छलांग लगाकर भाजपा में आने को तैयार हैं कांग्रेस के बड़े नेता
वित्त मंत्री ने कहा कि ‘जब प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे, उस दौर का बयान उठाकर ये सवाल पूछ रहे हैं, बहुत सही है। पूछना चाहिए ये सवाल’ इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘ये मैं तय करूंगा कि किसी को क्या पूछना है और क्या नहीं। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि अगर रेड्डी कोटेशन के साथ, उस जमाने के बाकी सब इंडिकेटर्स को भी याद दिलाते, तो अच्छा था। उन्होंने कहा कि उस वक्त पूरी इकोनॉमी ICU में थी। पूरी दुनिया में भारत को फ्रेजाइल फाइव में रखा गया था और उस समय हमारा फॉरेन एक्चेंज रिज़र्व एकदम नीचे था । बहुत सारे लोगों को इससे दिक्कत है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

