योगी आदित्यनाथ विधान सभा के चुनावी रैली में पहुंचे हिमाचल प्रदेश दौरे पर

Cm yogi live news, योगी आदित्यनाथ विधान सभा के चुनावी रैली में पहुंचे हिमाचल....

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश में पहुंचे है। यहां उनकी चुनावी रैली है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ वहां चुनाव प्रचार करेंगे। वहां कई जनसभाओं को सीएम योगी सम्बोधित करेंगे। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल सीएम योगी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे की अपील करेंगे।                                                      Cm yogi live news

बता दें की हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधान सभा के लिए मतदान होने वाला है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चूका है। जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गयी है। इसी सिलसिले में भाजपा को समर्थन देने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुँच चुके है। दोबारा सत्ता में आने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है जिसको लेकर बीजेपी ने अपनी नेताओं कि पूरी फ़ौज ही कड़ी कर दी है।

आज कांगड़ा के ज्वाली में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने कश्मीर को 370 दी। लेकिन BJP की सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया। 370 की समाप्ति के साथ ही आतंकवाद की अंतिम ताबूत में कील ठोकने का काम BJP ने किया। भारत में अब आतंकवाद की कोई जगह नहीं होगी।

बता दें की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हमीरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए।

Read also: उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के मेले के शुभारम्भ पर सीएम धामी ने किया लखपति दीदी मेले कि शुरुआत

सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई नई परतें बनाईं, जिनका खामियाजा देश ने भुगता, कीमत नौजवानों ने चुकाई। इसका नतीजा यह हुआ कि विकास अवरुद्ध हुआ। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं है। विरासत और सैनिकों का सम्मान भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है।

जनसभा में योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों में पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है और पानी जैसी संवेदना भी है। इस कारण हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की बीजेपी सरकार आवश्यक है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Cm yogi live news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *