लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बढ़ाया गया शून्यकाल का समय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल से लोक सभा में शून्यकाल का समय बढ़ाया गया है। इससे जन प्रतिनिधियों को संसद में अपने क्षेत्र की बात रखने का बड़ा अवसर मिला है।

Read Also: अंतर्राष्ट्रीय विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे 13 देशों के प्रतिभागियों ने लोक सभा अध्यक्ष से की मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष बिरला की इस पहल से आज 5 घंटे से अधिक शून्यकाल चला है इसमे करीब, 202 सांसदों ने अपनी बात रखी है। इससे पहले 18 July 2019 को विस्तारित शून्यकाल में 161 सांसदों ने अपनी बात रखी थी।

इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने BAC की बैठक में किए गए वादे को निभाया है।बैठक में लोक सभा अध्यक्ष ने शून्यकाल बढ़ाने का आश्वासन दिया था।

इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शून्यकाल के दौरान सदन में उठाए जाने वाले ‘लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दे’ को ‘लोक महत्व के मुद्दे’ कहे जाने की व्यवस्था दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *