अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर की 16.1 करोड़ रुपये की कमाई

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने अपनी ओपनिंग डे पर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ ने ये जानकारी दी।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने भारत में अनुमानित 11.10 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से पांच करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 16.10 करोड़ रुपये हो गई। वहीं ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 7,534 शो में अनुमानित 9.25 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन किया। बता दें, शिव रवैल द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘अल्फा’, स्टूडियो के इंटरकनेक्टेड ‘स्पाई यूनिवर्स’ की पहली फीमेल-लीड फिल्म है।

Read Also: पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की TMC गुट की प्रदेश प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया अपने पद से इस्तीफा

फिल्म की कास्ट में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी एक अहम भूमिका में हैं, जबकि ऋतिक रोशन का फिल्म में कैमियो है। ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ में शामिल होने वाली लेटेस्ट फिल्म है, जिसमें ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्म शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *