आज से 6 देशों के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका को मिलाकर कुल 6 देशों के दौरे पर रहेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद इस इलाके में तेजी से बदलते राजनीतिक हालात के बीच एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक खाड़ी के 4 देशों का दौरा करेंगे। इस विदेश यात्रा से उनकी स्वदेश वापसी 15 जुलाई को ब्रुसेल्स में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद होगी।

Read Also: शिमला में मौसम हुआ खुशनुमा, लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़

विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, वह 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे और 2028-29 के लिए यूएन सुरक्षा परिषद में कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। अपनी यात्रा के आखिरी चरण में, एस. जयशंकर तीसरी भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए ब्रुसेल्स जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “इन देशों की यात्रा के दौरान, वह अपने समकक्षों और वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का मकसद इन चार देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के साथ आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका देना होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *