इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने की मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ नाश्ता किया। उप-मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डी.के. शिवकुमार समेत अन्य मंत्री भी इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए।

इस बीच सिद्दारमैया ने इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला भी ले लिया है। उनकी जगह अब डी.के. शिवकुमार राज्य के अगले CM हो सकते हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की हलचल तेज होने के बाद सिद्दारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा हैं।

Read Also: Karnataka: कर्नाटक की सियासत में बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया देंगे अपने पद से इस्तीफा

वरिष्ठ नेता के आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलकर कथित तौर पर अपना इस्तीफा सौंपने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन लोक भवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल शहर में नहीं हैं। वह निजी कारणों से इंदौर गए हुए हैं। दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज होने के बीच कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पार्टी ने राज्य में विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और अब तक कोई अन्य फैसला भी नहीं लिया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *