Gold, Silver Rate: ईरान संकट के बीच चांदी के रेट में उछाल, सोना 8,100 रुपये मजबूत

Gold Silver Price Today, Gold, silver, sone chandi ka bhav, gold rate, silver rate, mcx, Business News in Hindi, Bazar News in Hindi, Bazar Hindi News, सोना, चांदी, सोने चांदी का भाव, सोने का भाव, चांदी का भाव, एमसीएक्स"

Gold, Silver Rate: पश्चिम एशिया संकट गहराने के बीच निवेशकों के सुरक्षित-संपत्ति की ओर रुख करने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतें 12 प्रतिशत तक का उछाल आया।एक ओर जहां चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, वहीं सोना 1.73 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 32,000 रुपये या 11.94 प्रतिशत बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।Gold, Silver Rate:

सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 8,100 रुपये या 4.92 प्रतिशत बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। पिछले बाजार सत्र में यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।लेमन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, “सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज उछाल देखा गया, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आक्रामक सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों में खरीदारी शुरू हो गई।’उन्होंने कहा, ‘‘सप्ताहांत में ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा समन्वित सैन्य हमलों के बाद यह वृद्धि हुई। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई।’’Gold, Silver Rate:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 116.38 डॉलर या 2.21 प्रतिशत बढ़कर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.43 प्रतिशत बढ़कर 95.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने की हाजिर कीमत सोमवार को दो प्रतिशत से अधिक बढ़ गई और 5,400 डॉलर प्रति औंस के करीब चढ़कर दो महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग बढ़ गई।’’इस बीच, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक और सीरिया सहित कई पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैन्य और रणनीतिक संपत्तियों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू किए। गांधी ने कहा कि संघर्ष के बढ़ते भौगोलिक दायरे ने क्षेत्रीय स्थिरता, ऊर्जा बुनियादी ढांचे और प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्गों में संभावित व्यवधानों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस और मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘आने वाला सप्ताह अमेरिका के लिए आंकड़ों भरा सप्ताह रहेगा, जिसमें विनिर्माण और गैर-विनिर्माण पीएमआई, एडीपी गैर-कृषि रोजगार परिवर्तन और बेरोजगारी आंकड़े शामिल हैं।’उन्होंने कहा कि आंकड़े ज़ारी होने से कीमतों में और अधिक अस्थिरता आ सकती है क्योंकि प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की नीतिगत अपेक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।Gold, Silver Rate:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *