उच्चतम न्यायालय में नियुक्त पांच नए न्यायाधीशों को आज प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे शपथ

उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए पांच नए न्यायाधीश आज अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत उनके पद की शपथ दिलाएंगे।

आपको बता दें, केंद्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

Read Also: मध्य प्रदेश: कथित प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर नदी में लगाई छलांग, शव बरामद

इन नियुक्तियों के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी, जो स्वीकृत 38 पदों से एक कम है। मोहना सीधे बार से उच्चतम न्यायालय में नियुक्त होने वाली देश की दूसरी महिला न्यायाधीश होंगी। इससे पहले 2018 में इंदु मल्होत्रा को सीधे बार से शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *