मध्य प्रदेश: कथित प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर नदी में लगाई छलांग, शव बरामद

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक पुल से एक पुरुष और एक महिला ने, जिनके बीच प्रेम-संबंध होने का संदेह है, अपने हाथ आपस में बांधकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस को शक है कि ये आत्महत्या का मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया और संक नदी से दोनों के शव बरामद कर लिए। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की पहचान दतिया जिले की रहने वाली राधा चौबे (25) और मुरैना जिले के मूल निवासी भूपेंद्र धाकड़ (30) के रूप में हुई है।

Read Also: UP: अयोध्या के मंदिरों में देवी-देवताओं के लिए AC, कूलर और ठंडे प्रसाद का इंतज़ाम

एसडीओपी के अनुसार, ये जोड़ा ग्वालियर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुराने पुल पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि दोनों ने एक कपड़े से अपने हाथ आपस में बांधे और नदी में छलांग लगा दी। दोनों के शव हाथों से बंधे हुए ही बरामद किए गए हैं।

एक और अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध थे और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *