उत्तर प्रदेश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने हथौड़े व लोहे की छड़ से पति की हत्‍या कर शव के टुकड़ों अलग-अलग जगहों पर फेंकने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी और उसके प्रेमी गौरव के रूप में हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। Uttar Pradesh

Read Also: बर्लिन में राहुल गांधी ने कहा, “भारत के संस्थागत ढांचे पर BJP का कब्जा”

पुलिस के अनुसार, चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रूबी ने 18 नवंबर को पति राहुल (38) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने ईदगाह इलाके के पास एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया लेकिन सिर, हाथ और पैर गायब थे। Uttar Pradesh

अधिकारी ने बताया, “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। फोरेंसिक टीम ने विस्तृत जांच की और डीएनए नमूने लिए गए।” उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शव पर ‘राहुल’ नाम लिखा हुआ था और आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की समीक्षा और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि राहुल का मोबाइल फोन 18 नवंबर से बंद था। मामले की जांच में पुलिस को रूबी की संलिप्तता का संदेह हुआ। बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ के दौरान रूबी ने कबूल किया कि राहुल ने उसको गौरव के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। Uttar Pradesh

Read Also: Gold Silver Price: सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोना ₹1.38 लाख तो चांदी ₹2.14 लाख पार

अधिकारी ने बताया, “आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राहुल पर लोहे की रॉड और लोहे के मूसल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वे एक ग्राइंडर लाए और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।’’ उन्होंने बताया कि शव का एक हिस्सा नाले में फेंक दिया गया था, जहां से बाद में उसे बरामद किया गया जबकि बाकी हिस्सों को राजघाट ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए ग्राइंडर के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की छड़ और दूसरे औजार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *