UP: भदोही के अब्दुल रहीम ने रामलीला मंचन के लिए दान की अपनी पुश्तैनी जमीन

UP

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज इलाके के एक गांव में रहने वाले पेशे से दर्जी अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लू ने हर साल होने वाली रामलीला के मंचन के लिए करीब तीन बिस्वा जमीन दान देकर एक मिसाल पेश की है। करीब छह हजार की आबादी वाले बड़ागांव में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग सभी तीज-त्यौहार हमेशा साथ मिलकर मनाते रहे हैं। सिद्दीकी गांव में होने वाली रामलीला में अक्सर भूमिकाएं निभाते रहे हैं और उनके इस योगदान से गांव के सभी लोग काफी खुश हैं।

Read Also: उत्तर प्रदेश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

आपको बता दें, गोपीगंज के बड़ागांव में हर साल रामलीला के आयोजन के लिए कोई निश्चित जगह की व्यवस्था नहीं होने के चलते पेश आने वाली परेशानी को देखकर 65 साल के सिद्दीकी ने अपनी तीन बिस्वा पुश्तैनी जमीन ‘आदर्श राम लीला समिति बड़ागांव’ को दान कर दी है।

गांव के बुजुर्ग पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि गांव में पिछले लगभग 94 साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, लेकिन रामलीला स्थल के लिए कोई जगह तय नहीं थी। ऐसे में कई समस्याएं खड़ी होती थीं, लेकिन गांव के ही अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने आगे बढ़कर इस समस्या का स्थाई हल निकाल दिया है। उन्होंने बताया कि सिद्दीकी पूर्व के रामलीला आयोजनों में कई पात्रों को निभा चुके हैं। हालांकि इधर के कुछ सालों से वे केवल मंचन में देखरेख कर रहे हैं।

Read Also: बर्लिन में राहुल गांधी ने कहा, “भारत के संस्थागत ढांचे पर BJP का कब्जा”

सिद्दीकी ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपनी पुश्तैनी जमीन राम लीला आयोजन समिति को दान में दी है और बाकायदा इसके कागजात भी आदर्श राम लीला समिति के नाम पर बनवा दिये हैं। आदर्श रामलीला समिति बड़ागांव के सचिव विनय शुक्ला ने बताया कि सिद्दीकी द्वारा दान की गई जमीन पर रामलीला मंचन के लिए मंच और दूसरे निर्माण का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को सभी औपचारिकता पूरी कर विधि विधान से पूजा पाठ करके नींव खोदने का काम शुरू कर दिया गया। रामलीला मंचन के लिए स्थाई समाधान निकलने पर नींव खुदाई के दौरान ही हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोगों ने सात लाख रुपये इकठ्ठा कर निर्माण कार्य के लिए दे दिये हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *