कुरुक्षेत्र: CM नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर उन्हें नमन कर शिक्षण संस्थान की रखी आधारशिला

Jyotiba Phule

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के बाबैन में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को नमन कर सैनी समाज द्वारा तैयार किए जा रहे उनके नाम पर एक नए शिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी है।

Read Also: ED ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के परिसरों पर मारे छापे

आपको बता दें, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के बाबैन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “इस पावन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। उन्होंने अपने विचारों, संघर्षों और कर्मों से भारत के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी। यह राज्य स्तरीय समारोह सामाजिक जागरण, शिक्षा और समानता के संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर है।”

CM सैनी ने इसके साथ ही कहा कि, “आज ही महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की आधारशिला रखी गई है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान देंगे। सैनी शिक्षा समिति समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सैनी समाज ने हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सेवा को अपना धर्म माना है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्व इस समाज की धरोहर हैं।”

Read Also: दिल्ली-NCR में पारा लगातार चढ़ रहा, AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में किया गया दर्ज

उन्होंने इसके साथ ही कहा है कि, “आज सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। हमारी सरकार का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के रास्ते पर चलकर एक ऐसा समाज का निर्माण, जो समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित हो। शिक्षा को बढ़ावा, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। इसके साथ ही CM ने सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग संस्थान को भी जल्द खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र को अपने ऐच्छिक कोटे से 51 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *