गाजियाबाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को एक 17 वर्षीय किशोर सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसको लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों ने शनिवार को प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। Ghaziabad

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “उसे अस्पताल लाया गया था, जहां 29 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमने परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। इस हत्या मामले में आगे की जांच जारी है।” Ghaziabad

Read Also: भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति ने बिहार के गया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

मृतक की बहन ने बताया, “उसे बहला-फुसलाकर वहां बुलाया गया था। वो घर पर ही था, जब उसे एक फोन आया जिसमें कहा गया, ‘इधर आ जाओ, चलो ईद मनाते हैं।’वह जाना नहीं चाहता था लेकिन उन्होंने उसे आने के लिए जोर दिया। इसलिए, वे उसे अपने साथ ले गए। वहां कुल सात लड़के थे। उन सातों ने मिलकर (हाथों में चाकू लिए हुए) उस पर हमला किया।” इस बीच, परिवार वाले और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। Ghaziabad

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *