एशियाई खेलों के ट्रायल में विनेश फोगाट की दमदार शुरुआत, पहले मुकाबले में ज्योति को 7.1 से हराया

Vinesh

एशियाई खेलों के लिये भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटी विनेश फोगाट ने शनिवार को चयन ट्रायल में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में ज्योति को 7.1 से हराया। शुरुआत में एहतियात बरत रही विनेश ने ज्यादातर खड़े होकर ही मुकाबला किया लेकिन धीरे-धीरे अपने दाव चले। Vinesh

आपको बता दें, विनेश ने जवाबी हमले में ‘पुश प्वाइंट’ से शुरुआत की और जल्द ही दोनों टांगों पर हमला किया जिससे कोई अंक नहीं मिला। दूसरे पीरियड की शुरुआत में उन्हें क्लॉक पर रखा गया और वहीं से उन्होंने हावी होना शुरू कर दिया। दाहिने पैर पर हमला करके उन्होंने ज्योति को नीचे गिराकर 3.0 से बढ़त बना ली। ज्योति ने भी उनकी टांग पर हमला किया लेकिन विनेश ने पूरी ताकत का इस्तेमाल करके उसे नाकाम कर दिया। जवाबी हमले में विनेश ने दो फुर्तीले मूव के साथ स्कोर 7.0 कर दिया जबकि ज्योति ने एक ‘पुशआउट’ अंक बनाया। अब विनेश का सामना निशु से होगा जिसने रिया को हराया। इस बीच अंतिम पंघाल ने सिर्फ 34 सेकंड में तन्नु को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। फाइनल में अंतिम का सामना विनेश से हो सकता है। Vinesh Vinesh

Read Also: गाजियाबाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

विनेश को सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से खेलना पड़ सकता है। इससे पहले शनिवार सुबह आधिकारिक वजन-माप के दौरान घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ आया जब दो बार की विश्व चैम्पियनशिपपदक विजेता विनेश को सूचित किया गया कि उन्हें केवल 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक सहित अपनी पिछली चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी भार वर्ग में भाग लिया था। विनेश ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि उन्हें अपनी पसंद के भार वर्ग में उतरने से रोककर महासंघ उनके साथ भेदभाव कर रहा है। मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया। Vinesh

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, ‘‘विनेश के आरोप लगाने के बाद हमने अधिकारियों को उनका वजन मापने की अनुमति दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते।उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं, फिर भी हम उन्हें अनुमति दे रहे हैं।’’ इसके बाद विनेश का वजन 53.9 किलोग्राम दर्ज किया गया और उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ड्रॉ में शामिल कर लिया गया।

Read Also: हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ट्रायल की तैयारी के दौरान मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में विनेश ने कहा कि वह अभी कम से कम दो वर्षों तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां कम से कम दो साल तक रहूंगी।’’ यह फैसला WFI के लिए अपने पूर्व रुख से पीछे हटने जैसा माना जा रहा है। महासंघ अब तक यही कहता रहा था कि हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने और भार वर्ग परिवर्तन की औपचारिक सूचना न देने के कारण विनेश पर केवल उसी श्रेणी में विचार किया जाएगा। Vinesh Vinesh

यह मामला पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ था। हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने डब्ल्यूएफआई को निर्देश दिया था कि विनेश को एक “प्रतिष्ठित खिलाड़ी” के रूप में मान्यता देते हुए एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाए। विनेश हालांकि अपने करियर में 53 किलोग्राम सहित कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं और वह ट्रायल में इसी वर्ग में भाग लेना चाहती थी। ट्रायल के विजेता को इस वर्ष आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। Vinesh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *