भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति ने बिहार के गया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

Mahabodhi

पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बिहार के ‘गया’ जिले में स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। महाबोधि मंदिर बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए तीर्थस्थल और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) विश्व धरोहर स्थल है। Mahabodhi 

कई कैबिनेट मंत्रियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ह्लाइंग शनिवार सुबह भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत ‘गया’ पहुंचे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और राज्य के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया और उन्हें औपचारिक सलामी गारद दिया गया। Mahabodhi 

Read Also: एशियन गेम्स ट्रायल्स के लिए 53kg वर्ग में विनेश फोगाट की एंट्री को WFI ने किया स्वीकार

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘म्यांमार के राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक महाबोधि मंदिर का दौरा किया और वहां प्रार्थना की।’’ सिन्हा ने कहा कि बोधगया जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उस पवित्र भूमि पर आंग ह्लाइंग की यात्रा भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के कृषि मंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और म्यांमार के बीच सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्ध विरासत और पारस्परिक विकास के संबंध लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं।’’ Mahabodhi 

आंग ह्लाइंग की भारत की पांच दिवसीय यात्रा व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। म्यांमार में संसदीय चुनाव के बाद राष्ट्रपति बनने के दो महीने से भी कम समय में आंग ह्लाइंग की भारत यात्रा हो रही है। आंग ह्लाइंग को पहले एक जून को ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचना था लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। Mahabodhi 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के विषय पर चर्चा करेंगे। वह एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।’’ म्यांमार के राष्ट्रपति व्यापार और उद्योग जगत से बातचीत और स्थलों के दौरे के लिए दो जून को मुंबई भी जाएंगे। Mahabodhi 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *