छत्तीसगढ़ में 3.95 करोड़ रुपये के इनाम वाले 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh: In Chhattisgarh, 108 Naxalites with a reward of 3.95 crore rupees surrendered

Chhattisgarh: नक्सलवाद के खिलाफ सरकार के अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार यानी आज 11 मार्च को छत्तीसगढ़ में 108 खूंखार माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिन पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि बीजापुर से 37 माओवादी, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 18, बस्तर से 16, नारायणपुर से चार और कांकेर से तीन माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए हैं। ये सभी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के थे।

Read Also: LPG सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग न करें, कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित- पेट्रोलियम मंत्रालय

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले गुरिल्लाओं में से छह डिविजनल कमांडर थे जिन पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक की समयसीमा तय की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *