दिल्ली में थार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, अगस्त माह में ये दूसरी घटना

#थार

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात महिंद्रा थार ने भिक्षु लाल (40) के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

Read Also: किश्तवाड़ बादल फटने की घटना, फंसे हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगाईं गईं बसें

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना के तुरंत बाद थार चला रहा व्यक्ति फरार हो गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गईं हैं। मोती नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाक्रम जानने समेत आरोपी की पहचान के मकसद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है और व्यक्ति के परिजन को सूचित कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में 11 मूर्ति स्थल के पास एक थार वाहन ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *