इटावा में पुलिस की मनमानी! अस्पताल से डॉक्टर को जबरन ले जाने से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh: Police brutality in Etawah! A doctor was forcibly taken from the hospital, causing a stir.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल बाबू को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मां का इलाज कराने के बहाने पुलिस जबरन अपने साथ ले गई।  Uttar Pradesh

Read Also: Robo Shankar Death: 46 साल की उम्र में कॉमेडियन रोबो शंकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार चार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और एसएसपी की मां की जल्द चिकित्सा के नाम पर डॉ. बाबू को अस्पताल से बाहर ले गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी विरोध जताने के लिए इकट्ठा हो गए। इसके चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा।

Read Also: आज आएगा परिणाम, जानें किसके सर सजेगा DU का ताज?

डॉक्टरों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में डॉ. बाबू को पुलिस अधिकारी जबरन ले जाते हुए देखे गए। इसके बाद डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया। डॉक्टरों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *