दिल्ली: अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

Delhi Weather News

Delhi Weather News: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।वही एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे का एक्यूआई 158 की रीडिंग के साथ “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया।

Read also-उत्तर प्रदेश: माघ पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं श्रद्धालु

दिल्ली में खिली धूप- राजधानी दिल्ली में में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखा गया. इस दौरान लोगों ने फिर से ठंड महसूस की. मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले समय में दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा । आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री बने रहने का अनुमान है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 अंक के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *