तेलंगाना: राज्य सरकार 27 फरवरी को दो चुनावी ‘गारंटी’ की शुरुआत करेगी, प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद

Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार 27 फरवरी को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई और गरीबों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की दो योजनाओं की शुरुआत करेगी और इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद रहेंगी।

Read also-दिल्ली: अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

रेड्डी ने राज्य में जारी ‘समक्का सरक्का यात्रा’ को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मान्यता देने की मांग नहीं मानने को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। और तेलंगाना के प्रति ‘‘भेदभाव एवं राज्य की उपेक्षा’’ करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम में आदिवासी उत्सव के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

रेवंत रेड्डी, मुख्यमंत्री, तेलंगाना: छह पोल गारंटियों में से, हम 27 फरवरी शाम को दो लॉन्च करने जा रहे हैं। एक है महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और दूसरी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली। इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी जी भी शामिल होने वाली हैं।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *