हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के दौरे के बाद शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
Read Also: DELHI: CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से राजधानी दिल्ली के विकास पर की चर्चा
देश की राजधानी दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद CM नायब सिंह सैनी ने इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर साझा किए पोस्ट में लिखा है कि, “आज नई दिल्ली में माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। उनका मार्गदर्शन प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।”

इससे पहले दिल्ली दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की और उनके साथ भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में शिरकत की। इसकी जानकारी ‘X’ पर शेयर कर CM सैनी ने कहा कि, “आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री @mlkhattar जी एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @shripadynaik जी के साथ मिलकर ‘भारत-अफ्रीका साझेदारी बैठक’ की अध्यक्षता की। ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य में ऊर्जा एक अनिवार्य घटक है। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजली पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
