Delhi: कांग्रेस की न्याय यात्रा का तीसरा दिन आज, यात्रा में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

Congress Delhi Nyay Yatra:

Congress Delhi Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी शामिल हुए।मीडिया कर्मियों से यादव ने कहा कि यात्रा दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों तक पहुंचेगी। देवेंद्र यादव ने कहा, “केंद्र सरकार देश को बांटने में लगी है और महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। एक बार फिर राज्य सरकार और आप नेता भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं।”

Read also- PM ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, अनुच्छेद 370 को लेकर कही ये बात

70 विधानसभा से गुजरेगी यह यात्रा – दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू हुई।अपने दूसरे दिन इसने राष्ट्रीय राजधानी के करीब 25 किलोमीटर और पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।”दिल्ली न्याय यात्रा” राष्ट्रीय राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और चार दिसंबर को तिमारपुर में खत्म होगी। ये चार चरणों में आयोजित की जाएगी।

देवेंद्र यादव, प्रमुख, दिल्ली कांग्रेस- केंद्र सरकार है वो देश को लगातार बांटने में कोशिश में लगी है। बेरोजागारी लगातार बढ़ी है। महंगाई लगातार बढ़ी है। वहीं दिल्ली में मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो या उनके विधायक हो लगातार भ्रष्टाचार के मामले में कब जेल जाते हैं कब जेल से आते हैं पता नहीं चलता है। मैं आपसे दिल्ली की जनता ने जो दर्द बयां किया है उसके लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। उम्मीद करता हूं कि जैसे जैसे हमारी ये यात्रा आगे बढ़ेगी 70 की 70 विधानसभाओं में हम पहुंचेंगे और हर तरह के लोगों का दर्द जानने की कोशिश करेंगे।”

Read also-बढ़ते प्रदूषण के कारण हर साल 66 लाख लोग समय से पहले हो सकते हैं मौत का शिकार

चार दिसंबर को होगा यात्रा का समापन –अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को राजधानी में पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी के ‘कुशासन’ के खिलाफ अभियान चलाने के लिए न्याय यात्रा शुरू की।कांग्रेस सांसद अजय माकन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को दिल्ली न्याय यात्रा में हिस्सा लिया।राजघाट से शुरू हुई ये यात्रा चार दिसंबर को अपने समापन से पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *