दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

Delhi

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि पिछले 24 घंटे में शहर में बारिश नहीं हुई है। वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

Read Also: IND Vs WI, 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *