पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ के अस्पताल में हुआ निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे एवं BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह अचानक निधन हो गया है। देर रात उन्हें राजधानी लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, SP प्रमुख अखिलेश यादव के भाई एवं BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक महज़ 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभी उनकी मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतीक यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे और लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम चलाते थे। इसके अलावा वे रियल एस्टेट व्यवसाय और समाजसेवा से भी जुड़े हुए थे। इस तरह अचानक हुई उनके निधन की घटना से समाजवादी कुनबे और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *