फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में हुआ बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोग घायल और एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Surajkund

हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आज बड़ा दु:खद हादसा हुआ है। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में एक विशाल घूमता हुआ झूला (फेरी व्हील) अचानक टूटकर गिर गया, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए और इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत की खबर भी सामने आई है।

Read Also: इलेक्ट्रॉनिक्स, आईपी के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है भारत- अश्विनी वैष्णव

आपको बता दें, सूरजकुंड मेले में हुए इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मृत्यु हो गई है। वे पलवल में तैनात थे और मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि जब झूला झुकने लगा, तो वे लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन झूले का एक हिस्सा उनके सिर और चेहरे पर आ गिरा। वहीं करीब 13 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण झूला चलते समय अचानक टूट गया और ये हादसा हो गया।

Read Also: हैदराबाद में फॉरेंसिक साइंस लैब में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

हादसे की सूचना मिलते ही फरीदाबाद के DC आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से फिलहाल उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। गौरतलब है, कि आज ही मेले में एक अन्य छोटी घटना भी हुई थी जहाँ एक स्वागत द्वार गिर गया था, जिससे कुछ और लोग भी घायल हुए थे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *