हैदराबाद में फॉरेंसिक साइंस लैब में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Hyderabad: Fire breaks out at Forensic Science Lab in Hyderabad, fire brigade vehicles reach the spot

Hyderabad: हैदराबाद में शनिवार यानी आज 7 फरवरी को तेलंगाना अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘आग पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे लगी। हमें इसकी सूचना 10 बजकर 22 मिनट पर मिली। इमारत की पहली मंजिल से धुआं निकल रहा था। आग को दो घंटे में बुझा दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां और एक रोबोट को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल के एक हिस्से तक ही सीमित रही और इस घटना में कुछ कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए।

Read Also: जम्मू- कश्मीर में विकास परियोजनाओं का आकलन! अमित शाह ने बुलाई बैठक

प्रारंभिक जांच के आधार पर, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि हालांकि आग लगने के सटीक कारण अब भी पता लगाया जा रहा है। Hyderabad

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *