बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत को तोड़ने की साजिश में राहुल गांधी पर लगाया आरोप

Nishikant dubay

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया और गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता की आत्मा को शांति तब मिलेगी जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका तीनों मिलकर हमला करेंगे । दुबे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,‘‘ऐसा लगता है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को गाली दें और शाम को शी चिनफिंग को गाली दें । अगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी ।’’बीजेपी

Read Also-पश्चिम एशिया संघर्ष ने की प्रोपेन की आपूर्ति कम, मोरबी सिरेमिक उद्योग को बड़ा झटका

उन्होंने कहा, ‘‘जब रूस, अमेरिका और चीन तीनों मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा ।’’दुबे ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं कि भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं ।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘आपको यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान लगभग 4 दिन से बंद है ,वहां लगभग 90 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हैं । बांग्लादेश में लगभग 95 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं । श्रीलंका में लगभग 98 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हैं और वहां गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है ।बीजेपी

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *