2 साल के अंदर खत्म हो सकती है कोरोना महामारी- WHO

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी दो साल के अंदर खत्म हो सकती है।इस शुक्रवार को जिनेवा से एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि 1918 के स्पैनिश फ्लू को दूर होने में दो साल लग गए थे, लेकिन तकनीक में प्रगति कर चुकी वर्तमान दुनिया कोविड-19 महामारी को कम समय में रोक सकती है।

उन्होंने कहा, अधिक संपर्क के साथ बेशक वायरस को फैलने का एक बेहतर मौका मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, वैश्विक एकजुटता पर बल देते हुए आगे कहा कि लेकिन साथ ही, हमारे पास इसे रोकने की तकनीक भी है, और इसे रोकने के लिए ज्ञान भी।

Also Read Coronavirus Update-अर्जेंटीना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,043

टेड्रोस ने संबोधन के दौरान पीपीई से जुड़े भ्रष्टाचार के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए इसे अपराध बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेड्रोस ने यह भी कहा कि महामारी ने जलवायु परिवर्तन पर प्रतिक्रिया के प्रयासों में तेजी लाने की नई प्रेरणा दी है।

उन्होंने आगे कहा, इतिहास पर गौर किया जाए तो पाएंगे कि प्रकोप और महामारी अर्थव्यवस्था और समाज में परिवर्तन के कारण बने हैं, यह भी वैसा ही है, उनसे अलग नहीं।

Also Read देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2975701 हुए

उन्होंने कहा, “हम देख सकते हैं कि इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट ने हमें अपनी दुनिया की एक झलक दी है कि हमारा आसमान और नदियां भी स्वच्छ हो सकती हैं, और हम बेहतर हरियाली भरे माहौल में वापस लौट सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दोहराया, कोविड-19 एक सदी में एक बार आने वाला स्वास्थ्य संकट है। लेकिन यह भी सच है कि यह हमें सदी में बस एक बार मौका देता है कि हम अपने बच्चों को बेहतर दुनिया विरासत में दें, एक ऐसी दुनिया जिसकी कामना सब करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *