Driverless Metro: बेंगलुरू में पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन की टेस्टिंग हुई शुरू

Driverless Metro: बीएमआरसीएल यानी बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास हेब्बागोडी मेट्रो डिपो में पिछले महीने चीन से आई प्रोटोटाइप छह कोच मेट्रो ट्रेन के पहले सेट का स्लो ट्रायल रन शुरू किया है। टेस्टिंग के बाद, ट्रेन को कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम के एक हिस्से के तौर पर पेश किया जाएगा। इसे आमतौर पर ड्राइवरलेस टेक्नोलॉजी के रूप में जाना जाता है।

Read Also- US Ambassador: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की मध्य प्रदेश सरकार की ‘पिंक बस’ पहल की सराहना

बता दे, कई बेहतरीन खूबियों से लैस इस मेट्रो ट्रेन की सबसे खास बात यह होगी की ये Driverless Metro ऑपरेशन के अनुकूल है। हालांकि शुरूआती चरण में इनमें लोको पायलट तैनात किए जाएंगे।

Read Also- Delhi News: राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी सहकारी क्षेत्र की सभी जानकारी

बीएमआरसीएल इस साल मई तक दो और ट्रेन के बेंगलुरू पहुंचने की उम्मीद कर रहा है। इसके बाद जून से हर महीने दो ट्रेन आएंगी। ये ड्राइवरलेस ट्रेन नम्मा मेट्रो की येलो लाइन पर शुरू की जाएंगी, जिसके इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *