Uttarakhand: रामनगर के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की शांत वादियों में शुरू हुआ एडवेंचर पार्क

uttarakhand-adventure-park-started-in-the-serene-valleys-of-jim-corbett-national-park-in-ramnagar

Uttarakhand: उत्तराखंड में रामनगर के शांत और घने जंगलों के बीच वन विभाग ने अनोखी पहल की है।जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने के बाद अब यहां आए सैलानी एडवेंचर पार्क में कई एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। सैलानी यहां बाइकिंग, ज़िप लाइनिंग, स्काई वॉकिंग, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट जैसी रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

Read Also: International Women’s Day: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पिंक पेट्रोल’ का दिया तोहफा

एडवेंचर पार्क का उद्घाटन

बता दें कि 17 हेक्टेयर में फैले इस एडवेंचर पार्क का उद्घाटन गुरुवार को रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। विधायक ने कहा कि पार्क से टूरिज्म को बढावा मिलेगा और यहां बड़ी तादात में सैलानी आएंगे।

Read Also: US Ambassador: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की मध्य प्रदेश सरकार की ‘पिंक बस’ पहल की सराहना

डिवीजन दिगंत ने बताई पार्क की खासियत

रामनगर डीएफओ डिवीजन दिगंत नायक ने कहा कि नगर वन में यहां बहुत अच्छा रिक्शन रहा है। बहुत स्थानीय लोग यहां पर विजिट भी करते हैं। यहां पर फुटफॉल भी बहुत अच्छा है। 60 हजार से ज्यादा लोग दो महीने में आ चुके हैं। हम एडवेंचर पार्क हम स्टार्ट कर रहे हैं। अभी के लिए स्टार्टिंग में पांच एक्टिविटी स्टार्ट की है। एक डेढ़ किलोमीटर का एडवेंचर बाइक रूट भी तय किए हैं और यही उम्मीद है कि यहां पर स्थानीय लोग ज्यादा आते हैं बाकि हमारे जो पर्यटक आते हैं रामनगर वो भी यहां आकर इसका आनंद लें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *