Delhi: वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था-सरकारी आंकड़ा

Delhi: 

Delhi: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो 2024-25 के आंकड़े 7.1 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। Delhi: 

Read Also:UKRAINE: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा पत्र, सीधी बातचीत का रखा प्रस्ताव

मंत्रालय ने कहा कि स्थिर कीमतों पर जीडीपी का आकार वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 323.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के पहले संशोधित अनुमान 299.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।Delhi: 

Read Also: Delhi: क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में भारत होगा मजबूत, प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक भारत में करेगी तीन लाख निवेश

वहीं, मौजूदा कीमतों पर जीडीपी का आकार 2025-26 में 346.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 318.07 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 8.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *