मध्य प्रदेश: उज्जैन में ढाई साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

Ujjain

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बडनगर तहसील के एक गांव में गुरुवार शाम ढाई साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद अब बचाव अभियान का काम जारी है। घटना स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ टीम और कई ग्रामीण मौजूद हैं।

पुलिस के मुताबिक ये हादसा उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में हुआ। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम सात और 7:30 बजे के बीच मिली और तत्काल पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

Read Also: आंध्र प्रदेश: Fly91 ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर अपना परिचालन किया शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम और बाकी संबंधित टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘बच्चा बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई पर फंस गया है, उसके आगे बोरवेल संकरा है और नीचे पानी है। बच्चे के लिए बोरवेल में आक्सीजन के लिए पाइप डाल दी गई है। उसकी हलचल देखी जा रही है।’’

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर जेसीबी और पोकलेन मशीन भी मौजूद है।

Read Also: छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, 2 कारों की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

हादसे की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने भी कहा कि बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया की बच्चे को पाइप के सहारे आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान भेड़ चराने वाले प्रवीण देवासी के ढाई साल के बेटे भागीरथ के रूप में हुई है। गुरुवार शाम को परिवार अपने काम में लगा था और बच्चा खेत में खेल रहा था। पास ही कुछ दूरी पर उसके पिता और परिवारजन भेड़ों की देख-रेख कर रहे थे, इसी दौरान बच्चा बोरवेल में जा गिरा। उन्होंने बताया कि प्रवीण देवासी राजस्थान के पाली जिले के गुडानला से तीन दिन पहले ही यहां भेड़ चराने परिवार के साथ आए थे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *